पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईटी जैम होगी ऑनलाइन

आईआईटी जैम होगी ऑनलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटीसे एमएससी, एमएससी-पीएचडी और डुअल डिग्री कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) के सभी पेपर इस बार ऑनलाइन होंगे। जैम का फॉरमेट बदल दिया गया है, सभी पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। 8 फरवरी को होने वाले जैम-2015 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 सितंबर है।

ये परीक्षा पहले एमसीए और दो एमटेक प्रोग्राम समेत एमएससी कोर्सों के लिए होती थी। पिछले साल एमसीए और एमटेक के दोनों प्रोग्राम बंद कर दिए गए थे। सत्र 2015-16 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में एमएससी, एमएससी-पीएचडी प्रोग्राम के कुल 51 कोर्सों के लिए सात पेपर कराए जाएंगे। 8 फरवरी को 9 से 12 बजे की शिफ्ट में बायोलॉजिकल साइंस, मैथमेटिक्स, फिजिक्स और 2 से 5 बजे की शिफ्ट में बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, ज्योलॉजी और मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स का पेपर होगा। एक छात्र अधिकतम दो पेपर की परीक्षा दे सकता है।