पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस ने चौपट की स्कूलों में पढ़ाई

एसएमएस ने चौपट की स्कूलों में पढ़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालकशिक्षकसंघ (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) की बैठक के लिए सात फरवरी को भेजे गए एसएमएस के कारण जिले के सरकारी स्कूलाें में तीन दिन तक पढ़ाई चौपट रही। ये स्थिति तब है जबकि कड़ाके की सर्दी के कारण एक माह अवकाश के बाद स्कूल खुले हैं। दूसरी ओर फाइनल एक्जाम भी सिर पर हंै।

अफसरों ने गत पांच फरवरी को एसएमएस कर सात फरवरी को शिक्षक-पालक संघ की बैठक करने के निर्देश दिए। लेकिन सात फरवरी को सुबह एसएमएस कर बैठक कैंसिल कर दी गई और शिक्षकों को संकुल केंद्रों में ट्रेनिंग के लिए बुला लिया गया। शिक्षकों से कहा गया कि अब बैठक दस फरवरी को होगी, लेकिन नौ को सुबह एसएमएस जारी कर उसी दिन बैठक करने का आदेश दे दिया। सभी स्कूलों के शिक्षक व्यवस्था में जुट गए और क्लास में पढ़ाई बंद हो गई। शेषपेज-3

^अधिकारियों सेलेता हूं जानकारी

स्कूलमैनेजमेंट कमेटी की बैठक प्रत्येक माह के पहले शनिवार को होनी है। अगर ग्वालियर में ऐसा नहीं हो रहा, तो यह गलत है। मैं अफसरों से बात करके सुनिश्चित कराता हूं कि दोबारा ऐसी गड़बड़ी हो।

दीपकजोशी, राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग मप्र

exclusive