पुरस्कार वितरण समारोह आज
सिटी रिपोर्टर } मध्यभारत शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा संचालित सार्वजनिक माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। समारोह जीवाजीगंज स्थित पीजीवी कॉलेज कैंपस में दोपहर एक बजे से शुरू होगा। समारोह में मुख्य अतिथि महापौर विवेक शेजलवलकर शामिल होंगे।कार्यक्रम में वर्षभर स्कूल में आयोजित शैक्षणिक, स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिया जाएगा।