- Hindi News
- आईआईटीटीएम का कन्वोकेशन मार्च में, शामिल होंगे पीजी स्टूडेंट
आईआईटीटीएम का कन्वोकेशन मार्च में, शामिल होंगे पीजी स्टूडेंट
सिटी रिपोर्टर } इंडियनइंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट का दूसरा कन्वोकेशन मार्च के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कन्वोकेशन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें आईआईटीटीएम के ग्वालियर, नाेएडा, नेल्लोर, भुवनेश्वर और गोवा के स्टूडेंट्स शामिल हो सकेंगे। संस्थान के दूसरे कन्वोकेशन में वर्ष 2009-11, 2010-12, 2011-13 और 2012-14 बैच के पास आउट पीजी स्टूडेंट्स डिप्लोमा ले सकेंगे। डिप्लोमा के लिए आवेदन करने के लिए संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म दिया गया है। इसे फिल करना होगा। इसके अलावा गाउन और हुड के लिए दो हजार रुपए फंड भी जमा करना होगा, जो कि रिफंडेबल होगा। कन्वोकेशन का आयोजन आईआईटीटीएम नोएडा कैंपस होगा।
IIttm Convocation