- Hindi News
- सीबीएसई स्कूलों में इस सप्ताह से शुरू होंगी प्रिपरेशन लीव
सीबीएसई स्कूलों में इस सप्ताह से शुरू होंगी प्रिपरेशन लीव
सिटी रिपोर्टर } सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं के एक्जाम दो मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। बोर्ड एक्जाम में स्टूडेंट्स बेहतर परफॉर्मेंस कर सके, इसे देखते हुए सभी सीबीएसई स्कूलों में प्रिपरेशन लीव 15 फरवरी से शुरू होगी। इस दौरान स्टूडेंट्स की जिज्ञासा का समाधान टीचर्स फोन और ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन करेंगे। शहर के ज्यादातर स्कूलों में 14 फरवरी तक 12वीं के प्रैक्टिकल कम्पलीट हो जाएंगे। इसके बाद प्रिपरेशन लीव शुरू होगी। ऐसे में स्कूलों की आेर से स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए प्रॉब्लम डिस्कशन के लिए तीन घंटे की सुविधा दी गई है। इसमें स्कूल कैंपस में स्टूडेंट्स अपने डाउट्स टीचर्स के साथ डिस्कस कर सकते हैं।
9वींऔर 10वीं में तीन दिन की प्रिपरेशन लीव
शहरके सीबीएसई स्कूलों में 9वीं और 10वीं के एक्जाम 10 मार्च से शुरू होंगे। अभी स्कूलों में प्री-बोर्ड एक्जाम चल रहे हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल में शामिल होंगे। सहोदय ग्वालियर अध्यक्ष राजेश्वरी सावंत का कहना है कि इस सेशन में ज्यादा छुट्टी होने की वजह से स्टूडेंट्स की बेहतर तैयारी के लिए स्कूलों में रिवीजन क्लास लगाई जाएंगी। इससे स्टूडेंट्स को फाइनल में बेहतर परफॉर्म करने में मदद मिलेगी। इसलिए 9वीं और 10वीं के लिए प्रिपरेशन लीव दो से तीन दिन की रहेगी। ताकि इस क्लास के स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़े।
क्या है प्रिपरेशन लीव
प्रिपरेशनलीव स्कूलों से मिलने वाली छुट्टी है। इसमें स्टूडेंट्स घर पर ही रहकर एक्जाम की तैयारी करते हैं। शहर के सीबीएसई स्कूलों में दो दिन से लेकर एक महीने की प्रिपरेशन लीव की गई हैं। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा समय स्टडी के लिए दे सकें।
कमजोर स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस
प्रिपरेशनलीव के दौरान कमजोर स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस लगाई जाएंगी। इसमें टीचर्स स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम को वन-टू-वन फॉर्मेट में सॉल्व करेंगे। इससे स्टूडेंट्स को फाइनल एक्जाम की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही स्टूडेंट्स परफॉर्मेंस भी इंप्रूव होगी। ग्रीनवुड स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया का कहना है कि कमजोर बच्चों को क्वेश्चन-आंसर फॉर्मेट में पढ़ाकर उनकी प्रॉब्लम को दूर किया जाएगा। साथ ही पुराने पेपर भी सॉल्व किए जाएंगे।
}लिटिल एंजिलहाई स्कूल- 8 मार्च
}ग्वालियरग्लोरीहाई स्कूल- 8 मार्च
}ऑक्सफोर्डपब्लिकस्कूल- 2 मार्च
}डीपीएसरायरू-4 मार्च
}भारतीयमविद्यानिकेतन- 8 मार्च
}प्रगतिविद्यापीठ- 8 मार्च
}ग्रीनवुडपब्लिकस्कूल- 3 मार्च
}वीनसपब्लिकस्कूल- 12 फरवरी
}सेंट्रलअकेडमी-12 फरवरी
}एबनेजरहायरसेकंडरी स्कूल- 28 फरवरी
}जीडीगोयनका-22 फरवरी
}मॉर्निंगस्टारस्कूल- 4 मार्च
cbse update