- Hindi News
- पेंडिंग बिलों पर राज्य केंद्र के अफसर नाराज
पेंडिंग बिलों पर राज्य केंद्र के अफसर नाराज
कर्मचारीराज्य बीमा सेवाएं के तत्कालीन डायरेक्टर एसके मालवीय और कर्मचारी राज्य बीमा निगम की कमिश्नर संगीता नारंग के बीच बिल सेंक्शन करने के मामले में आई विवाद की स्थिति के बाद से ही दो सालों से ईएसआई से संबंधित चार हजार मरीजों के इलाज की 12 करोड़ की रकम का भुगतान नहीं हुआ। दोनों अफसर बिल सेंक्शन को लेकर अपने-अपने नियम पर अड़े हुए थे। इस मामले को डीबी स्टार ने 12 सितंबर को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद इस मामले की भनक राज्य केंद्र के आला-अफसरों को लगी तो उन्होंने अफसरों के इस रवैए पर सख्त एतराज जताया। दोनों ही विभागों के मंत्रालयों के वरिष्ठ अफसरों ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को एक बैठक बुलाई गई और इसे प्राथमिकता से हल करने के लिए कहा।
^बुधवार तकपेडिंग काम निपटाने को कहा
ईएसआईसे संबंधित मरीजों के बिलों का भुगतान जो दो सालों से नहीं हुआ था, उसको जल्द करने के लिए शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई गई। इसमें कर्मचारी राज्य बीमा निगम और सेवाएं के बीच अफसरों का तय हुआ है कि बुधवार तक पेंडिंग बिलों की कागजी कार्रवाई पूरी कर भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ.बीएल बंगेरिया, डायरेक्टर,कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं