पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह शहरों में खुलेंगे हाई टेक्नोलॉजी सेंटर

छह शहरों में खुलेंगे हाई टेक्नोलॉजी सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियरसहितप्रदेश के छह इंजीनियरिंग काॅलेजों में राज्य सरकार के सहयोग से सीमेंस हाई टेक्नोलॉजी सेंटर खोलकर छात्रों को ट्रेंड करेगी। इससे छात्रों का आसानी से विभिन्न मल्टी नेशनल कंपनियों में सेलेक्शन हो सकेगा। जनवरी 2015 मेें एमआईटीएस में सेंटर खुलने के बाद भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर तथा उज्जैन में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। हाई टेक्नोलॉजी सेंटर में ट्रेनिंग कराने के लिए सीमेंस कंपनी ही ट्रेनर की व्यवस्था करेगी।

^छात्रों कोमिलेगा फायदा

हाईटेक्नोलॉजी सेंटर का लाभ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को मिलेगा। सीमित सीट्स होने के कारण चयन की प्रक्रिया तय की जा रही है। सेंटर में ट्रेनिंग लेने के बाद स्टूडेंट्स का आसानी से सेलेक्शन हो सकेगा।

डॉ.संजीव जैन, डायरेक्टर,एमआईटीएस