पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआईटी ने पकड़ा पीएमटी में प्रमाण पत्र का फर्जीवाड़ा

एसआईटी ने पकड़ा पीएमटी में प्रमाण-पत्र का फर्जीवाड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजीएममेडिकल कॉलेज इंदौर में पढ़ रहे अन्य राज्यों के छात्रों ने पीएमटी की परीक्षा में फर्जी मूल निवासी प्रमाण-पत्र लगाकर एडमिशन लिए थेे। इस मामले में तीन छात्रों को एसआईटी स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने पकड़ा है।

इनके प्रमाण-पत्रों की जांच की गई, तो वे फर्जी निकले। क्योंकि छात्रों के मूल निवासी प्रमाण-पत्र मध्यप्रदेश के बने हुए हैं जबकि उनकी दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट के अलावा अन्य दस्तावेज में साफ दर्ज है कि वो उत्तरप्रदेश के ही हैं। डीबी स्टार ने मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि यूपी ही नहीं राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ अन्य राज्यों के छात्रों ने भी फर्जी मूल निवासी प्रमाण-पत्र लगाए हैं।