पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज कॉम्पटीशन तीन अक्टूबर से

क्विज कॉम्पटीशन तीन अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्विज कॉम्पटीशन तीन अक्टूबर से

सिटीरिपोर्टर :ग्वालियर

किसलयसमाज विकास संस्थान द्वारा आगामी 3 से 10 अक्टूबर के बीच महात्मा गांधी की 146वीं जन्मतिथि के अवसर पर “गांधी थ्रू दि आइज ऑफ चिल्ड्रन” नामक इंटर-स्कूल क्विज कॉम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है। इसके रजिस्ट्रेशन 22 सितम्बर तक होंगे। लायन्स क्लब, ग्वालियर और स्वर्णम नैटकॉम (ग्वालियर जेसीज) द्वारा प्रायोजित उक्त लिखित क्विज का आयोजन ग्वालियर के विभिन्न स्कूलों में किया जाएगा। इसमें पांचवीं से नवीं कक्षा तक के सभी छात्र भाग ले सकते हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए दिया जाएगा। साथ ही 501 के 10 सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।