पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा के बल पर जो मिले वही सम्मान

प्रतिभा के बल पर जो मिले वही सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीप्रतिभा के बल पर जो हासिल होता है वही असली सम्मान है। अनुकूल परिस्थितियां हर किसी को नहीं मिलतीं। इनसे जूझकर जो आगे बढ़ता चला जाए वही विजय पाता है। बदलते समय में शिक्षा भी बदल रही है। शिक्षा जैसी होनी चाहिए वैसी नहीं है। यह बात अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर ने रविवार को कही। वे मध्य भारत हिंदी साहित्य सभा के हिंदीसेवी और आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।

डॉ़. भगवत सहाय सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह और महापौर समीक्षा गुप्ता थीं। इनके अलावा राज्यपाल कप्तान सोलंकी की प|ी रानी सोलंकी, मध्य भारत हिंदी साहित्य सभा के अध्यक्ष बसंत पुरोहित और प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक जगदीश तोमर उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय अभिभाषक मंच की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. केएस राठौर ने कहा कि लोगों में हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बड़े स्तर के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैजराम शर्मा ने की। सृजक संसद मुरार की अोर से राष्ट्र भाषा गौरव उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सीपी कालोनी मुरार में किया गया। इसमें जानकी प्रसाद विवश ने कहा कि हिंदी हमारी अपनी भाषा है, इसके प्रयोग को हमें मिलकर बढ़ाना होगा। साथ ही आरआर गुप्ता, रमेश निर्झर सहित अन्य लोगों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के अलावा संस्था के पदािधकारी सदस्यगण उपस्थित थे।

चार को मिला आदर्श िशक्षक सम्मान

समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने आदर्श शिक्षक सम्मान डॉ. एसएन आयंगर, शिक्षक नरेश त्यागी, साहित्यकार अखिलेश शर्मा और अतुल तारे को दिया गया। इस दौरान उन्हें शॉल,श्रीफल स्मृति चिन्ह के साथ नकद राशि दी गई।

मुख्य अतिथि को दिया हिंदी सेवी सम्मान

मध्य भारत हिंदी साहित्य सभा की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले हिंदी सेवी सम्मान समारोह में यह सम्मान हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को दिया गया। सभा के अध्यक्ष