शालू वैशाली को चांसलर स्काॅलरशिप
आईटीएमयूनिवर्स की बीई तृतीय वर्ष (आईटी ब्रांच) की स्टूडेंट शालू राठौर सीएसआईटी आईटीएम की आईटी ब्रांच की फोर्थ ईयर की स्टूडेंट वैशाली जैन को राज्यपाल रामनरेश यादव द्वारा भोपाल में गत दिवस चांसलर स्काॅलरशिप 2013-14 प्रदान की गई। शालू को यह स्काॅलरशिप आरजीपीवी द्वारा आयोजित एकेडमिक सेशन में अधिकतम ग्रेड प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया। इस स्काॅलरशिप के तहत राज्यपाल रामनरेश यादव द्वारा शालू को 20 हजार रुपए का चेक सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। दूसरी ओर वैशाली जैन को ग्वालियर जोन में टाॅप करने पर यह चांसलर स्काॅलरशिप प्रदान की गई है।
वैशाली जैन
शालू राठौर
ITM ACHIVER