पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल चाइल्ड ने गरबा की दी प्रस्तुति

स्पेशल चाइल्ड ने गरबा की दी प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचवर्ष की नैना बोलने और सुनने में अक्षम हैं, लेकिन डांडियां में वह सक्षम लोगों की तरह ही नजर आती है। नैना की तरह इस ग्रुप में सभी स्पेशल चाइल्ड हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस सक्षम लोगों की तरह ही है। स्पेशल चाइल्ड की खास प्रस्तुति रविवार शाम डीडी मॉल में देखने को मिली। जेसीआई मृगनयनी द्वारा आयोजित स्पेशल चाइल्ड डांस कॉम्पटीशन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं। अध्यक्षता क्लब प्रेसीडेंट गुरप्रीत कौर ने की। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में मेजर आशा माथुर, प्रीती समीर मौजूद रहीं। वहीं जेसीआई एक्सीलेंसी और संगिनी ने जीवाजी यूनिवर्सिटी में क्रिकेट मैच का आयोजन किया।

मेकअप के बारे में जाना

जेसीआईरेनबो ने सराफा बाजार स्थित फाइन ब्यूटी पार्लर में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें एक्सपर्ट कांता शर्मा ने बताया कि हर्बल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से किसी भी तरह का साइड इफैक्ट नहीं हाेता है। इसलिए ब्यूटी प्रोडक्ट में हर्बल प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर क्लब प्रेसीडेंट अमृता जैन मौजूद रहीं।

एक्सपर्ट ने मेंबर्स को दिए पर्सनालिटी डवलपमेंट के टिप्स

जेसीआईसुरभि की ओर से जीवाजी क्लब में करिश्मा प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें ट्रेनर रितिका गुप्ता ने मेंबर्स को पर्सनालिटी डवलपमेंट के टिप्स दिए। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते स्पेशल चाइल्ड। फोटो:भास्कर

jci wEek