- Hindi News
- डाटा को ग्राफ से करेंगे प्रजेंट तो आसान होगा समझना
डाटा को ग्राफ से करेंगे प्रजेंट तो आसान होगा समझना
किसीभी तरीके के डाटा को ग्राफ के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए तो उन्हें आसानी से समझा जा सकता है। आपको कोशिश करनी चाहिए डाटा ग्राफिकल रूप में उपलब्ध कराएं। इसके दो फायदे होंगे सामने वाला व्यक्ति आसानी से डाटा का विश्लेषण कर सकेगा साथ ही ग्राफ के माध्यम से कई वर्षों के आंकड़े एक साथ दिखाए जा सकते हैं। यह बात एक्सपर्ट राहुल प्रताप सिंह कौरव ने कही। वे रविवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आॅफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राफ के अलावा क्वेश्चन एअर डिजाइनिंग साधारण होना चाहिए। इस अवसर पर ब्रांच के अध्यक्ष सीए संजय जैन, सीए दीपक कुमार वाजपेयी सहित अन्य स्टूडेंट उपस्थित रहे।
सेमिनार में सीए स्टूडेंट्स को संबोधित करते एक्सपर्ट राहुल कुमार।
ca EVENT