पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"प्रैक्टिकल कराएंगे तभी दूर होगा साइंस का डर\'

\"प्रैक्टिकल कराएंगे तभी दूर होगा साइंस का डर\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकाकी तर्ज पर हमारे यहां भी साइंस मैग्नेट स्कूल बनाने की जरूरत है। इनमें स्टूडेंट्स को साइंस सब्जेक्ट से जुड़ी जिज्ञासा का समाधान प्रैक्टिकल से कराया जाता है। इससे स्टूडेंट्स के मन में साइंस सब्जेक्ट के प्रति बसा डर खत्म हो जाता है। यह बात आईआईएसईआर मोहाली के डॉ.अरविंद ने कही। वे मंगलवार को आईटीएम यूनिवर्सिटी में साइंस कैंप को संबोधित कर रहे थे। इसमें राजस्थान और यूपी के स्टूडेंट्स शामिल हुए।

आईटीएम यूनिवर्सिटी में िवंटर साइंस कैंप में संबोधित करते एक्सपर्ट और अलग-अलग प्रदेशों से आए स्टूडेंट्स।

फिजिक्स ऐसे बनेगी आसान

फिजिक्स में 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को सिलेबस के अनुरूप ही पढ़ाएं। थ्योरी की अपेक्षा प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। स्टूडेंट्स की कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करें।

देशभरसे आए स्टूडेंट्स : इंस्पायरविंटर साइंस कैंप में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स कैंप में शामिल हुए हैं। इनमें इटावा, धौलपुर, भोपाल, गुना, इंदौर सहित ग्वालियर अंचल के स्टूडेंट्स शामिल हुए।

आजडीआरडीई की विजिट : कैंपमें शामिल स्टूडेंट्स बुधवार दोपहर एक बजे से डीआरडीई की विजिट करेंगे। इसी दिन आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ.अजय का व्याख्यान भी होगा।

univercity event