पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉगी के लिए हॉट हाेम जैकेट

डॉगी के लिए हॉट हाेम-जैकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विंटरसीजन में डॉग्स को हेल्थ संबंधी सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है। ऐसे में जरूरी है कि इनकी एक्सट्रा केयर की। सर्दी के सीजन में सबसे ज्यादा डॉगी बीमार होते हैं। इसका प्रमुख कारण है डॉगी को अर्ली मॉर्निंग और लेट नाइट टहलाने ले जाना। सर्दी के असर से बचाने के लिए मार्केट में डॉगी हॉट होम से लेकर वूलन जैकेट आई हैं। इन जैकेट की खासियत है कि जल्दी गंदी नहीं होती हैं। साथ ही इनमें बटन और चेन दोनों ही सिस्टम हैं। इसके अलावा कानों को ठंड से बचाने के लिए डॉगी के लिए स्पेशल मफलर भी आए हैं। बाजार में डॉग्स के लिए अलग से विंटर कोट्स आते हैं, जो किसी भी पैट्स शॉप या उनके डॉक्टर्स के पास मिलते हैं।

Áखाने में यह दें

Áविंटर्स में डॉग लैजी फील करते हैं, इसलिए उनकी डाइट में गर्म चीजों को शामिल करना जरूरी होता है।

Áडॉग्स को ठंडी चीजों से दूर रखना चाहिए।

Áमार्केट में आने वाले स्पेशल डॉग फूड्स दें क्योंकि उसमें एनर्जी ज्यादा आती है।

Áडॉग को ज्यादा ठंड लगे तो डॉक्टर से सलाह के बाद ब्रांडी दे सकते हैं।

Áऐसे करें केयर

Áठंडी हवाओं से बचाने के लिए डॉगी के कमरे की खिड़कियों और रोशनदान को बंद कर दे।

Áसर्दी में रोजाना डॉगी को नहलाने से अच्छा है उसे ड्राई वॉश करें, क्योंकि इस मौसम उसे जुकाम होने की आशंका ज्यादा होती है।

Á सुबह धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर लें जाएं। सर्दियों में उनके लिए अलग बिस्तर और रजाई रखें।

इन बीमारियों में भी रखें पैट्स का ध्यान

सर्दियों में डॉग्स में डायरिया, उल्टी और दस्त जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर्स की सलाह के बाद दवाई दें। विंटर्स डॉग्स का ब्रीडिंग सीजन होता है इसलिए बेबी डॉग्स को अधिक केयर की जरूरत होती है। उनके लिए रूम हीटर लगाएं।

dog accessories