- Hindi News
- स्कूल और कॉलेज स्तर पर करना होगी एंटरप्रेन्योरशिप की ब्रांडिंग
स्कूल और कॉलेज स्तर पर करना होगी एंटरप्रेन्योरशिप की ब्रांडिंग
एंटरप्रेन्योर कभी रिटायर्ड नहीं होता
स्कूलऔर कॉलेज स्तर पर एंटरप्रेन्याेरशिप की ब्रांडिंग करनी होगी। जो लोग स्वरोजगार के जरिए बेहतर एंटरप्रेन्योर बने हैं, उनके उदाहरण स्टूडेंट्स को बताकर उन्हें मोटिवेट करना होगा। ऐसे ही हम उनका रुझान इस तरफ कर सकते हैं। ताकि भविष्य में स्टूडेंट्स खुद को बेहतर एंटरप्रेन्योर के रूप में विकसित कर सकें। यह बात मंगलवार को फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में एंटरप्रेन्योर डवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के तरुण वेदी ने कही।
वे एमआईटीएस की ईडी सेल द्वारा होटल तानसेन में आयोजित फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। एक्सपर्ट तरुण वेदी ने एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के लिए फंडिंग के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रोजेक्ट लीडर डॉ. दीप शर्मा, एमआईटीएस के कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. आरएस जादौन भी मौजूद रहे।
टीचिंग का बदला है ट्रेंड
प्रो. आरएस जादौन ने कहा कि अब टीचिंग का ट्रेंड बदल गया है। पहले जैसी ट्रेडिशनल टीचिंग का कंसेप्ट खत्म हो गया है। इसलिए अब फैकल्टी को खुद अपडेट रहना जरूरी है। तभी वह स्टूडेंट्स को बेहतर तरीके से समझा सकते हैं। इसमें फैकल्टी का टेक्नोफ्रेंडली होना जरूरी है।
एग्रीकल्चर सेक्टर में गवर्नमेंट करती है हेल्प
एमपी एग्रो के रीजनल मैनेजर वीके पालीवाल ने एग्रीकल्चर फील्ड में बिजनेस का बेहतर विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी परीक्षण लैब स्थापित करने पर गवर्नमेंट 70 प्रतिशत अनुदान देती है।
एंटरप्रेन्योर कभी रिटायर नहीं होता, क्योंकि वह निरंतर कार्यशील रहता है। वह अपनी इंडस्ट्री की सफलता के लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होता है। हालांकि किसी इंडस्ट्री में थोड़ी परेशानी सकती है। यह ठीक वैसे ही है जैसे बढ़ते बच्चे के दांत निकलने पर होती है, लेकिन बाद में स्थापित होने पर सफलता की ओर बढ़ने लगता है। यह बात बिजनेसमैन अतुल गज ने कही। वे मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में आयोजित तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस कैंप में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उक्त विषय पर विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आईएचएम के प्रिंसिपल केके पंत। एमपीकॉन के जोनल हेड आशीष भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे
इंप्रेसिवएडवरटाइजमेंट की जरूरत: बिजनेसमैनसुदीप जैन ने प्रोड