- Hindi News
- सर्दी में फायदा देगा हल्दी और अदरक का अचार
सर्दी में फायदा देगा हल्दी और अदरक का अचार
हल्दीऔर अदरक का अचार, खाने में जितना स्वादिष्ट शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद। यह अचार इन दिनों रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने शुरू हुए खादी बाजार से खरीदा जा सकता है। इसमें राजस्थान के बीकानेर का फेमस अचार भी उपलब्ध है। इनमें हल्दी, अदरक के अलावा लहसुन, कटहल, मिक्स और आम का अचार खास है। विक्रेता ने बताया कि यह अचार 500 रुपए किलो में उपलब्ध है। जौरा का शहद भी लोगों को पसंद रहा है। विक्रेता बबलू ने बताया कि शहद और मलाई मिलाकर सात से आठ मिनट चेहरे पर लगाने पर दाग और धब्बे कम हो जाते हैं।
{पेट सहीरखेगी हवाबान हरडे: खादीबाजार में आयुर्वेदिक में काफी कुछ आया है। इसमें हवाबान हरडे खास है। यह पेट संबंधी रोगों के लिए काफी फायदेमंद है। यह 40 रुपए की 100 ग्राम है। इसके अलावा रेडीमेड पान भी लोगों को पसंद रहे हैं। रेडीमेड पान में अलग-अलग फ्लेवर उपलब्ध हैं।
{आलू कापापड़ है खास: खादीबाजार में आलू का पापड़ भी उपलब्ध है। यह 70 रुपए में 300 ग्राम के हिसाब से खरीदे जा सकते हैं। साथ ही एक ही पापड़ में तीन स्वाद की वैरायटी भी उपलब्ध है।
khadi bazar