पल्स में जीआरएमसी के वैंकटेश रहे विजेता
अखिलभारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली द्वारा पल्स-2014 में ग्वालियर का परचम लहाराया है। जीआरएमसी के छात्र वैंकटेश मिश्रा ने पर्ल्स-2014 में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीता। उन्होंने स्टेम सेल अपना व्याख्यान दिया। एम्स द्वारा हर वर्ष एमबीबीएस थर्ड ईयर के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए इस कॉम्पटीशन का आयोजन किया जाता है। इस बार ग्वालियर के मेडिको स्टूडेंट्स ने इसमें बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें देशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हुए।
विजेता वैंकटेश को पुरस्कार देते जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.जीएस पटेल।
pulse 2014