पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक कार्यों में और सक्रिय होंगे क्लब मेंबर

सामाजिक कार्यों में और सक्रिय होंगे क्लब मेंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लबअपना सामाजिक दायरा और बढ़ाएगा। इसके लिए आम लोगों को क्लब से जोड़ा जाएगा। साथ ही फ्री हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप के अलावा सोशल एक्टिविटी का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा। क्लब ऐसे छात्राओं को भी चिन्हित करेगा जो पढ़ना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पढ़ाई में परेशानी रही है। ऐसे छात्राओं की पढ़ाई में क्लब मदद करेगा।

यह बात इनरव्हील क्लब ऑफ ग्वालियर सेंट्रल की प्रेसीडेंट अनीता अग्रवाल ने कही। वे मंगलवार को जीवाजी क्लब में आयोजित चेयरमैन विजिट में बोल रही थीं।

इस दौरान क्लब की आगामी रूप रेखा भी बताई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रजनी अग्रवाल मौजूद रहीं। अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सुनीता जैन ने की।

बांटीशिक्षण सामग्री

चेयरमैनविजिट के दौरान क्लब की सदस्यों ने आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं शिक्षण सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्य अागे भी जारी रहेंगे।

club event