पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल से नहीं मिलीं गुम हुईं कॉपियां

दो साल से नहीं मिलीं गुम हुईं कॉपियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवाजीयूनिवर्सिटीकी लापरवाही के कारण सक्षम को

फिर से ग्रेजुएशन की परीक्षा देनी पड़ेगी। बीमारी के कारण एक बार परीक्षा नहीं दे सके सक्षम लेले को अंडरटेकिंग के आधार पर जेयू ने बीकॉम की परीक्षा तो दिला दी, लेकिन फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाई।

सक्षम की शिकायत के आधार पर डीबी स्टार टीम ने पड़ताल की, तो चला कि यूनिवर्सिटी से सक्षम की फर्स्ट ईयर की कॉपियां खो गई हैं। जिसके कारण उनका रिजल्ट घोषित नहीं हाे पा रहा है।

^दोषियों परकार्रवाई होगी

अगरबीकॉम के छात्र का फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है और वह सभी सेमेस्टर में पास हो चुका है, तो मामले की जांच कराकर दोषी स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.संगीता शुक्ला, कुलपति,जीवाजी यूनिवर्सिटी

^अभी वहफाॅर्म भर दे

मुझेइस मामले की जानकारी है। अब यह देखना है कि उसका रिजल्ट क्यों रोका गया है। जब तक वह छात्र फर्स्ट सेमेस्टर का फाॅर्म भर दे। जल्द ही निराकरण कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रो.डीडी अग्रवाल, एक्जामकंट्रोलर, जेयू

^ दोसाल हो गए चक्कर लगाते-लगाते

यूनिवसिर्टीके अधिकारियों की गलती का खमियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। जब मैंने फर्स्ट सेमेस्टर का एक्जाम दिया है, तो उसका रिजल्ट जारी किया जाना चाहिए। बीकॉम के सभी सेमेस्टर पास करने के बाद भी फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आने से तो मैं कोई प्रतियोगी परीक्षा दे पा रहा हूं और ही उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन ले पा रहा। सक्षमलेले, शिकायतकर्ता