ठेलों के बीच फंसे नए महापौर
महापौर जी! आपको करनी पड़ेगी पहल तभी सुधरेगा ट्रैफिक
मुरारके सदर बाजार में रोड घेरकर खड़े होने वाले ठेला व्यवसायियों के कारण शहर के नवनिर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर को भी संभलकर निकलना पड़ा। प्रदेश की सबसे बड़ी जीत के बाद वे मतदाताओं का अाभार व्यक्त करने मुरार गए थे। यहां सौ फीट चौड़ी रोड पर ठेला व्यवसायियों के कारण पैदल निकलने तक की जगह नहीं बची थी। महापौर और उनके समर्थकों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस परेशानी से क्षेत्रीय निवासी रोजाना दो-चार होते हैं।
नवनिर्वाचित महापौर श्री शेजवलकर ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे अपने समर्थकों के साथ सब्जी मंडी चौराहे से आभार यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद वे सदर बाजार स्थित सभी दुकानों के सामने से हाथ जोड़ते हुए बारादरी की ओर निकले। पूरे रास्ते में अस्थायी अतिक्रमण के चलते नए महापौर और उनके समर्थकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीच-बीच में रोड पर खड़ी ट्रॉलियों से रास्ते पर जाम लगता रहा।
निर्दलीय पार्षद के आने से नाराज हुए कार्यकर्ता
मुरार के सदर बाजार में अितक्रमण के कारण बचकर निकलते नवनिर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर।
ठेलों को व्यवस्थित करना प्राथमिकता: शेजवलकर
सदरबाजार मुरार में रोड पर ठेले लगने के कारण लोगों को निकलने में परेशानी होती है। यह स्थिति शिंदे की छावनी सहित शहर के अन्य इलाकों में भी है। ठेलों को व्यवस्थित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी लेकिन इस दौरान हम यह भी ध्यान रखेंगे कि ठेले वालों का व्यवसाय प्रभावित हो। जिन क्षेत्रों में हॉकर्स जाेन की जगह नहीं है, वहां ठेलों को व्यवस्थित खड़ा कराएंगे ताकि ट्रैफिक बाधित हो।
आभार यात्रा में वार्ड 27 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद बृजेश गुप्ता भी गए। इससे नाराज क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे वापस जाने काे कहा। कार्यकर्ताओं का आराेप था कि निगम चुनाव में पार्टी से बगावत करने के लिए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। ऐसे में वे पार्टी के कार्यक्रम में कैसे सकते हैं? इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने महापौर के साथ चल रहे पार्टी के नेताओं पर भी आरोप लगाए कि निगम चुनाव में अपनी ही पार्टी का विरोध करने वाले अब सबसे आगे चल रहे हैं।