- Hindi News
- जेयू में नैक के निरीक्षण के चलते छुट्टियां निरस्त
जेयू में नैक के निरीक्षण के चलते छुट्टियां निरस्त
जीवाजीयूनिवर्सिटी में नैक की टीम पांच से सात जनवरी तक निरीक्षण करेगी। नैक के निरीक्षण को देखते हुए जेयू प्रशासन ने तानसेन समारोह पर होने वाले स्थानीय अवकाश शनिवार का अवकाश निरस्त कर दिया है। उधर दैनिक भास्कर में छपी खबर के बाद कुलपति ने सफाई ठेकेदार को बुलाकर हिदायत दी कि परिसर में साफ सफाई ठीक नहीं रही तो उसका ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।
जेयू में नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की टीम पांच जनवरी को आएगी। इसको लेकर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने आवश्यक कार्यों और तैयारियाें को लेकर 12 दिसंबर को तानसेन समारोह हेतु घोषित स्थानीय अवकाश और 13 दिसंबर का शासकीय अवकाश निरस्त कर दिया है। वहीं कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने टीएल बैठक भी ली।
केआरजी कॉलेज में आज की परीक्षा रद्द: केआरजीकॉलेज की 12 दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं तानसेन समारोह का स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण स्थगित कर दी गई हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एनसी शर्मा ने बताया कि परीक्षा की संशोधित तारीख कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।