पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी व्यापमं परीक्षाओं के फर्जीवाड़े की मॉनिटरिंग करेगी एसआईटी

सभी व्यापमं परीक्षाओं के फर्जीवाड़े की मॉनिटरिंग करेगी एसआईटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के जरिए सिपाही, वन रक्षक अन्य सभी भर्ती परीक्षाआें में हुई गड़बड़ियों के दर्ज मामलों की मॉनिटरिंग अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी।
इन मामलाें की जांच में ढिलाई होने पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एडीजी सुधीर शाही ने यह फैसला लिया है। एडीजी ने इस आशय का पत्र एसआईटी को भेज दिया है। ग्वालियर जिले में पीएमटी फर्जीवाड़े के अलावा 14 अन्य व्यापमं परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के मामले दर्ज हुए थे।

पीएमटी फर्जीवाड़े की जांच एसआईटी अफसरों ने जल्द और बेहतर ढंग से की है। इस कारण एसटीएफ के अफसरों का भरोसा इस पर बढ़ा है। पिछले पांच साल में हुई सिपाही, वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी के मामले सामने आए थे।
इन परीक्षाओं में सॉल्वर्स का उपयोग किया गया था। पुलिस ने कई सॉल्वर और इन्हें लाने वालों आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन जिन छात्रों के स्थान पर सॉल्वर बैठे थे, पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई। इस कारण पड़ताल आगे नहीं बढ़ सकी।
इस संबंध में ग्वालियर के कंपू, महाराजपुरा, माधौगंज, जनकगंज और झांसी रोड थानों में 14 मामले दर्ज हैं। इनमें पड़ताल आगे बढ़ाने और फरार आरोपियों को पकड़ने में तेजी लाने के लिए विवेचना की मॉनिटरिंग एसआईटी को सौंपी गई है।

मॉनिटरिंग शुरू कर दी

व्यापमं द्वारा आयोजित जिन परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा हुआ है। उनकी मॉनिटरिंग एसटीएफ की ओर से एसआईटी को सौंपी गई है। यह काम शुरू कर दिया गया है।' वीरेंद्रजैन, एएसपी,प्रभारी एसआईटी