पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलबी कॉलेज को नैक ने दिया \"ए\' ग्रेड का दर्जा

एमएलबी कॉलेज को नैक ने दिया \"ए\' ग्रेड का दर्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महारानीलक्ष्मीबाई शासकीय उत्कृष्ट कॉलेज को नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) से \\\"ए\\\' ग्रेड मिल गई है। जीवाजी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में यह पहला कॉलेज है जिसे \\\"ए\\\' ग्रेड मिली है।

एमएलबी कॉलेज में नैक की टीम ने 25 से 27 सितंबर तक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की व्यवस्थाओं और शिक्षण के तरीके को बारीकी से देखा गया था। निरीक्षण तत्कालीन प्राचार्य डॉ. डीके शितोले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ था। नैक बेंगलुरू ने 10 दिसंबर को प्रत्यायन परिणाम जारी कर एमएलबी कॉलेज को \\\"ए\\\' ग्रेड प्रदान कर दी। ज्ञात रहे कि कॉलेज की आईक्यू एसी समिति की संयोजक डॉ. भारती कार्णिक, सहायक संयोजक डॉ. विभा दुर्वार, डॉ. आरके वैद्य एवं प्राचार्य की ओर से नैक के निरीक्षण के लिए विभिन्न समितियों के अथक प्रयास से कॉलेज को यह उपलब्धि हासिल हुई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचएस श्रीवास्तव ने बताया कि यूजीसी के मापदंडों के आधार पर कॉलेज को नैक से ग्रेड प्राप्त होना आवश्यक है। साथ ही ग्रेड के अनुसार यूजीसी से महाविद्यालय को विकास कार्य के लिए विभिन्न ग्रांट प्राप्त होती हैं।

नैक की टीम ने 25 से 27 सितंबर तक किया था कॉलेज का निरीक्षण