पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तबादला सूची से परिवहन विभाग में असंतोष जारी, एक इंस्पेक्टर ने और लिया वीआरएस

तबादला सूची से परिवहन विभाग में असंतोष जारी, एक इंस्पेक्टर ने और लिया वीआरएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| तबादलासूची के बाद परिवहन विभाग में छाए असंतोष के चलते वीआरएस लेने वाले आवेदकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को विभाग में पदस्थ एक और इंस्पेक्टर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन (वीआरएस) परिवहन मुख्यालय में जमा करा दिया। हालांकि आवेदन को अभी स्वीकृति नहीं किया गया है। विभाग में वीआरएस लेने का यह पांचवां मामला है।

परिवहन मुख्यालय में इंस्पेक्टर किशोर सिंह बघेल ने वीआरएस की मंजूरी का आवेदन जमा कराया है। इससे पहले विभाग के इंस्पेक्टर प्रदीप तोमर, देशराज सिंह चौहान, हुकुमचंद्र जैन आरटीओ अखिलेश अवस्थी के वीआरएस स्वीकृत किए जा चुके हैं। दूसरी ओर आरटीओ लालाराम आर्य मुरैना से मंडला ट्रांसफर किए गए एसपीएस चौहान ने ट्रांसफर के खिलाफ स्टे ले लिया है।

मुरैना के प्रभारी आरटीओ हुकुमचंद्र जैन को सागर से मुरैना पदस्थ किया गया था। लेकिन वे यहां चार्ज लेने को तैयार नहीं थे। प्रभारी आयुक्त को श्री जैन का वीआरएस आवेदन मंगलवार को मिला था।