दो माह से अंधेरे में डूबा आधा गांव
दो माह से अंधेरे में डूबा आधा गांव
ग्वालियर| बेहटमें इस समय आधा गांव पिछले दो माह से अंधेरे में है। दो माह पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जो अब तक ठीक नहीं किया गया है। बच्चों की परीक्षा नजदीक हैं। अगर ऐसे में ट्रांसफार्मर ठीक कराकर बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई तो बच्चों की पढ़ाई खराब हो जाएगी। बेंहट गांव के आधे हिस्से में पिछले 15 साल से बिजली नहीं थी। तीन माह पहले केबल डलने के बाद बिजली सप्लाई चालू हुई। लेकिन एक माह बाद ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत बिजली कंपनी के अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण जहां बदमाश के द्वारा अपराध करने का डर रहता है वहीं बच्चों की परीक्षा भी नजदीक रही हैं। बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण खेतों में पानी देने के लिए पंप नहीं चला पा रहे हैं।
बेहट का मामला