अनिल राघव बने ग्वालियर तहसीलदार
ग्वालियर|तहसीलदार डीडीशर्मा का तबादला होने के बाद उन्हें गुरुवार को कलेक्टर पी नरहरि ने रिलीव कर दिया। नगर निगम चुनाव के कारण श्री शर्मा को रिलीव नहीं किया जा रहा था। कलेक्टर ने डीडी शर्मा का प्रभार अब तहसीलदार अनिल राघव को सौंप दिया है। श्री राघव के पास अभी मेहरा, महलगांव तहसीलदार का प्रभार है। अब वे ग्वालियर तहसीलदार के रूप में भी काम करेंगे।