पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माल गोदाम में ट्रकों की आवाजाही से परेशान लोग करेंगे जीएम का घेराव

माल गोदाम में ट्रकों की आवाजाही से परेशान लोग करेंगे जीएम का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| इलाहाबादसे इसी महीने निरीक्षण करने के लिए आने वाले उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार का हजीरा इलाके के लोग घेराव करेंगे। प्लेटफार्म नंबर चार पर बने माल गोदाम में ट्रकों की आवाजाही से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। ट्रक यहां प्रदूषण फैलाते हैं। साथ ही इन ओवर लोडिड ट्रकों से सड़कें खराब हो रही हैं।

प्लेटफार्म नंबर चार पर बने माल गोदाम पर सीमेंट और कोयले से भरे ट्रक आते हैं। इनके परिवहन से फैले प्रदूषण के कारण तानसेन रोड पर रहने वाले लोग लंबे समय से परेशान हैं। इन ट्रकों से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। क्षेत्र में रहने वाले अशोक मिश्रा, मुकेश आदिवासी, शैलेंद्र गुप्ता, अमित अष्ठाना, कमल सक्सेना, रवि भारद्वाज, हरपाल माझी, नितेश मेहरा, सुधीर गौड़ अौर नरेंद्र पंडित स्थानीय निवासियों से संपर्क कर रहे हैं।

पहलेबन चुकी है गोदाम को शिफ्ट करने की प्लानिंग: मालगोदाम को शिफ्ट करने की प्लानिंग रेलवे ने 2004 में बनाई थी। ताकि शहर के लोगों को परेशानी हो। रेलवे ने रायरू में नए मालगोदाम का निर्माण भी कराया था। लेकिन इसकी प्लानिंग ठीक तरीके से नहीं की गई। गोदाम का निर्माण तकनीकी रूप से गलत किया गया।