मशीन है पर नहीं होगा सीटी स्कैन
जेएएचमें भले ही सीटी स्कैन मशीन गई हो लेकिन फिलहाल इसकी सुविधा मरीजों को मिलना मुश्किल लग रहा है। कारण-सीटी स्कैन मशीन चलाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने तो सब स्टेशन बनाने का काम शुरू किया है और ही हाई डेफिनेशन कनेक्शन दिया है।
जेएएच में अघोषित विद्युत कटौती से बचने और प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पीडब्ल्यूडी को करीब चार करोड़ रुपए जनवरी माह में दिए थे। इस राशि से पीडब्ल्यूडी को सब स्टेशन बनाना था। इसके बाद बिजली विभाग को मुख्य लाइन से इसका कनेक्शन करना था। पीडब्ल्यूडी ग्यारह माह में अभी तक सब स्टेशन बनाने का काम शुरू करना तो दूर उसे बनाने का टेंडर भी जारी नहीं कर पाई है। जब तक सब स्टेशन बनकर तैयार नहीं होगा जेएएच प्रशासन को सीटी स्कैन मशीन चलाने के लिए हाई डेफिनेशन कनेक्शन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में सीटी स्कैन मशीन का लाभ मरीजों को कब से मिलेगा यह कहना मुश्किल है। बीते माह निरीक्षण पर आए पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल से डीन डॉ. जीएस पटेल और अधीक्षक डॉ. ज्योति बिंदल ने सब स्टेशन बनाने में हो रही देरी की शिकायत की थी। इसके बाद प्रमुख सचिव ने अधीनस्थ अधिकारियों को काम में तेजी लाने के लिए कहा था, लेकिन प्रमुख सचिव के जाने के बाद मामला वहीं का वहीं अटका है।
काम जल्द पूरा कराने को कहा है
^पीडब्ल्यूडीके वरिष्ठ अधिकारियों से सब स्टेशन बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। डॉ.ज्योति बिंदल, अधीक्षकजेएएच समूह