- Hindi News
- सोने में 150, चांदी में 100 रुपए की नरमी
सोने में 150, चांदी में 100 रुपए की नरमी
ग्वालियर|निवेशकों कीबिकवाली से स्थानीय सराफा बाजार में गुरुवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में नरमी का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए मंदा होकर 27,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थमा, जबकि जेवराती सोना भी 100 रुपए घटाकर 25,400 रुपए कर दिया गया। उधर औद्योगिक इकाइयों की मांग घटने से चांदी पक्की में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके भाव 38,400 रुपए प्रति किलो बोले गए। दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 170 रुपए घटकर 27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके समर्थन में चांदी हाजिर भी 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर 200 रुपए मंदी हुई।