वेतन नहीं मिलने से कलाकार हट रहे पीछे
राष्ट्रीयसंस्कृत संस्थान, भोपाल कैंपस में नाट्य शास्त्र अनुसंधान केंद्र की स्थापना 2012 में की गई थी। इसके बाद तीन वर्षों में यहां अनेक स्तरीय मंचन हुए, लेकिन इससे जुड़े कलाकारों और कर्मचारियों को जनवरी माह से वेतन नहीं मिला है। इसके बावजूद भी वे छह माह तक अभ्यास करते रहे। जब बिना वेतन काम करने का समय सितंबर तक खिंच गया तो कलाकारों ने आना बंद कर दिया। ऐसी स्थिति में यह केंद्र बंद होने के कगार पर गया है। केंद्र से जुड़े एक कलाकार ने बताया कि हमें जनवरी से वेतन नहीं मिला है। अब जब कलाकार इस केंद्र को छोड़ रहे हैं, तो राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान दिल्ली से एक दल यहां निरीक्षण के लिए रहा है।