पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिग में महिलाएं रहेंगी ज्यादा कारण बना वजन कम करना

रिग में महिलाएं रहेंगी ज्यादा कारण बना वजन कम करना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिआप वर्किग वुमन या फिर हाउसवाइफ हैं और इस बार डांडिया में प्रशिक्षण में महज इस कारण नहीं जा रही है कि आपको वहां पर अपनी हमउम्र सदस्य नहीं मिलेंगे, तो इस बात को जेहन से निकाल दे। इस बार शहर के विभिन्न संस्थाओ और क्लब द्वारा लगभग 18 स्थानों पर डांडिया की प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। इनमें दिलचस्प बात यह सामने आई है कि इनमें गर्ल्स से ज्यादा वुमन ने सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा ज्यादात्तर महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में डांडिया प्रशिक्षण की वजह में दो कारण लिखे हैं। इनमें एक है वजन कम करना और दूसरा है लोगों के सामने डांस करने में झिझक होना है। इस बार रिंग में गर्ल्स की संख्या कम होने की वजह एक्जाम माना जा रहे हैं। स्कूलों में सम्मेटिव असेसमेंट हो रहे हैं, जबकि कॉलेज में सेमेस्टर आने वाले हैं। ऐसे में यंगस्टर एक्जाम पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

जीवाजी क्लब, सनातन धर्म मंदिर, कुशवाह मैरिज गार्डन, गरगज वाटिका, छत्री मंडी, किडीज कॉर्नर, संस्कार गार्डन, विनय नगर, जीवायएमसी, जैन छात्रावास, कृष्ण एनक्लेब समाधिया कॉलोनी।

गरबा एेसा लोकनृत्य होता है, जिसमें आपका एनर्जी लेवल हमेशा हाई होना जरूरी है। इसकी वजह है कि इसमें एक सान्ग लगभग तीस से 40 मिनट का रहता है। साथ ही पूरी रिंग में आपको डांस स्टेप के माध्यम से मूवमेंट करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि स्टैमिना भी बनी रहे।

Áगरबा के दौरान पसीना ज्यादा आता है इसलिए दिन में 12-15 गिलास पानी जरूर पिएं।

Áअगर आप रोज गरबा खेल रहे हैं तो अपने सामान्य आहार में 300-400 कैलोरी ज्यादा लें।

Áसुबह गुनगुने पानी में एक नीबू का रस एक-चौथाई टी-स्पून शहद मिला कर अवश्य पिएं। इससे वजन जल्दी कम होगा।

Áगरबा की प्रैक्टिस से 2-3 घंटे पहलेे खाना खाकर जाएं। यह प्रैक्टिस के दौरान आसानी से पच जाएगा।

डायटीशियन डॉ. अवनीश दीक्षित और डॉ. अजय पाल सिंह का कहना है कि गरबा रिंग में रोजाना दो से तीन घंटे वर्कआउट अासानी से हो जाता है। अभी यह वर्कआउट लगभग 15 दिन तक रहेगा। ऐसे में गरबा ज्वाइन करने वाले मेंबर इतने दिनों मंें तीन से चार किलो तक वेट को कम कर सकते हैं। महिलाओं का कहना है कि जिम में निरंतर वर्कआउट करना संभव नहीं होता है, जबकि म्यूजिक की रिदम के साथ ग्रुप में गरबा में एक्सरसाइज में समय का पता