पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा टीम वर्क वही जिसमें सबको मिले बराबर सम्मान

अच्छा टीम वर्क वही जिसमें सबको मिले बराबर सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीभी ऑर्गनाइजेशन में काम करने के लिए टीम वर्क की भावना जरूरी है। इससे किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने में परेशानी नहीं आती। साथ ही आपके संबंध अापके टीम हेड के साथ और बेहतर होते हैं। यह बात एक्सपर्ट सुकन्या शर्मा ने गुरुवार को कही।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच पर सीए स्टूडेंट्स के लिए सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। एक्सपर्ट सुकन्या ने सीए स्टूडेंट्स को टीम वर्क के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए संजय जैन, सिकासा अध्यक्ष सीए दीपक वाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टीम वर्क की जरूरी बातें

टीम मेंबर्स का आपस में ताल-मेल होना जरूरी है।

टीम का कोई सदस्य अगर कमजोर है तो उसका सहयोग करें।

कंपनी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेंबर्स की पॉजिटिव सोच जरूरी है।

प्रोजेक्ट हेड से किसी भी मेंबर की बुराई करें।

टीम मेंबर्स आपस में सम्मान की भावना रखें।

आपसी कम्युनिकेशन द्वारा अपनी परेशानियों को सुलझाएं।

CA seminar

काम प्रभावित होगा।

कंपनी अपने टारगेट को समय पर पूरा नहीं कर पाएगी।

कंपनी की मार्केट वैल्यू कम होगी।

मेंबर की प्रॉब्लम को समझे बिना काम का बोझ।

मेंबर का आपस में तालमेल नहीं होगा तो मेंबर्स की मार्केट वैल्यू भी कम होगी।

सीए सेमिनार को संबोधित करते एक्सपर्ट। फोटो: भास्कर