ग्वालियर| सिंधीसमाज के संत साईं विक्रमलाल जी (राजा साईं) मंगलवार को शहर मंे आएंगे। शहर आगमन पर सिंधी समाज की ओर से गोले का मंदिर पर उनका स्वागत वंदन किया जाएगा। इसके बाद रात नौ बजे से संत कंवरराम धर्मशाला मुरार में रंगारंग कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।