- Hindi News
- टेकओवर टलने से बिगड़ा गणित, बिजली कंपनी ने मांगे 86 लोग
टेकओवर टलने से बिगड़ा गणित, बिजली कंपनी ने मांगे 86 लोग
महानगरकी बिजली वितरण व्यवस्था का सोमवार को होने वाला टेकओवर टलने के बाद बिजली कंपनी का गणित बुरी तरह बिगड़ गया है। इसका उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ रहा है। पिछले दो साल से टेकओवर के चलते बिजली कंपनी ने स्टाफ की भर्ती नहीं की थी। पांचवीं बार टेकओवर टलने के बाद कंपनी के पास स्टाफ का टोटा है। ऐसे में बिजली कंपनी ने अब शासन से असिस्टेंट इंजीनियर से लेकर लाइन हेल्पर तक कुल 86 लोगों की डिमांड भेजी है। मौजूदा अमला टेकओवर के कारण मन लगाकर काम नहीं कर रहा है।
बिजली कंपनी सिटी सर्किल की वितरण से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं एसेल कंपनी को सौंपने के पूरे मूड में थी लेकिन ऊपर से आए फरमान ने बिजली अफसरों की चिंता बढ़ा दी। दो साल से एसेल का टेकओवर टल रहा है, तब से ही बिजली कंपनी सुस्त मोड में है। धीरे धीरे अधिकारी-कर्मचारियों के रिटायरमेंट और ट्रांसफर से सिटी सर्किल में स्टाफ की कमी हो गई लेकिन टेकओवर होना है, इसलिए अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। अब बिजली अफसरों की फिक्र बढ़ गई।
उपभोक्ताओं पर सीधा असर
बिजलीअफसर हो या लाइन मैन हर किसी को अपने काम से ज्यादा टेकओवर की फिक्र है। इस फिक्र में अफसर और कर्मचारी अपने रिस्पांस में दिनों दिन पिछड़ रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा फर्क बिजली गुल होने पर देखने को मिलता है। इन दिनों मे पोस्ट मानसून मेंटेनेंस में की जा रही कटौती में सप्लाई निर्धारित समय से एक से दो घंटे बाद चालू की जाती है। फॉल्ट की शिकायत हो या कनेक्शन-मीटर से जुड़ी समस्या सुनवाई अफसरों की मनमर्जी से हो रही है।
ये काम सुस्त: >विजिलेंस टीम की कार्रवाई। > अफसरों की मॉनिटरिंग। > बिजलीघरों का चेकिंग अभियान।
स्टाफ के लिए भेज दी डिमांड
^एसेलकंपनी के टेकओवर किए जाने का तय था, लेकिन ऊपर से आए आदेश के बाद तीन माह टाल दिया गया। ऐसे में पहले से हमारे पास स्टाफ कम था और टेकओवर टल गया। स्थिति थोड़ी असमंजस की थी। 86 लोगों की फिलहाल डिमांड शासन को भेज दी है।\\\'\\\' अरुणशर्मा, महाप्रबंधक,सिटी सर्किल, बिजली कंपनी
377 कर्मचारियों की कमी
पदडिमांड
असिस्टेंटइंजीनियर 8
जूनियर इंजीनियर 6
कार्यालय सहायक 30
लाइनमैन 21
असिस्टेंट लाइन मैन 11
लाइन हेल्पर 7
टेस्टिंग अस्सिटेंट 11
मौजूदा स्टाफ 823
स्वीकृत स्टाफ 1200