पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरैना और धौलपुर स्टेशन पर भी मिलेगी रिटायरिंग रूम की सुविधा

मुरैना और धौलपुर स्टेशन पर भी मिलेगी रिटायरिंग रूम की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मुरैनाऔर धौलपुर स्टेशन पर रिटायरिंग रूम बनकर तैयार हो गया है। रेलवे की वेबसाइट से इनकी बुकिंग भी शुरू हो गई है लेकिन रिटायरिंग रूम संभालने के लिए अभी किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। यह बात सोमवार को निरीक्षण के लिए आए एरिया मैनेजर अनिल शर्मा और वायके मीणा ने संवाददाताओं से कही। उन्होंने ग्वालियर स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें कहीं टॉयलेट गंदे मिले तो कहीं टोंटियां टूटी थीं। कमरों में लगे स्विच खराब थे। अधिकारियों ने इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। रेले अधिकारियों ने बताया कि अब मुरैना और धौलपुर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को रिटायरिंग रूम की सुविधा मिलेगी। मुरैना में दो रिटायरिंग रूम बनाए गए हैं, धौलपुर में एक। यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति की कवायद रेलवे ने शुरू कर दी है।