पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधी युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को

सिंधी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को

नगर संवाददाता|ग्वालियर

सिंधुविकास परिषद द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन के सभागार हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। पंजीयन कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. वीके कुंदवानी ने बताया कि ग्वालियर में पंजीयन कराने के लिए तोलाराम स्वीट्स माधौगंज, कृष्णा मेडिकल मोर बाजार, कांतादेवी एवं राजकुमारी आहुजा समाधिया कॉलोनी, जया चौधरी श्रीकृष्ण कॉलोनी हैदरगंज, कल्पना नंदवानी खासगी बाजार, डॉ. राजेश माधवानी सिंधी कॉलोनी, कीर्ति मूलचंदानी सराफा बाजार आदि से संपर्क कर सकते हैं।