पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों काे करना पड़ता है इंतजार

जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों काे करना पड़ता है इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयारोग्यचिकित्सालय में आने वाले मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि मरीज को उसी दिन रिपोर्ट नहीं मिलती है जिस दिन वह डॉक्टर को दिखाने आता है। लिहाजा उसे एक्स-रे की रिपोर्ट मिलने के बाद उस डॉक्टर के बैठने के दिन का इंतजार करना पड़ता है जिस डॉक्टर को दिखाया था। इसके चलते मरीज का इलाज प्रभावित होता है। चेस्ट इंफेक्शन या टीबी के मरीज को डॉक्टर तभी दवा लिख पाता है जब डॉक्टर एक्स-रे की रिपोर्ट देख लेता है। कहने को तो फॉलोअप ओपीडी की व्यवस्था की गई है। लेकिन मेडिसिन विभाग की फोलोअप ओपीडी में सिर्फ जूनियर डॉक्टर बैठते हैं। रमेश नामक मरीज ने बताया कि खांसी के साथ उसके सीने में दर्द रहता है। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए कहा था। एक्स-रे कल मिलेगी। अब डॉक्टर को कल रिपोर्ट कैसे दिखाएंगे?