- Hindi News
- कोर्ट में बिजली फिटिंग के कार्य की रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करें
कोर्ट में बिजली फिटिंग के कार्य की रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करें
अशोकनगर जिला कोर्ट में बिजली फिटिंग का कार्य शुरू कर उसकी प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करें। यह निर्देश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को दिए। कोर्ट में शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने पीडब्लूडी की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इसमें कहा गया कि अशोक नगर के कोर्ट भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसमें बिजली फिटिंग होना बाकी है। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के बाद बिजली फिटिंग का कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। याचिकाकर्ता यशवर्धन ने दायर जनहित याचिका में कहा है कि अशोक नगर के जिला न्यायालय कोर्ट के नवीन भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।