पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"एनर्जी सेविंग बड़ा चैलेंज\'

\"एनर्जी सेविंग बड़ा चैलेंज\'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर }फ्यूचर इंडियाके लिए एनर्जी सेविंग एक बड़ा चैलेंज है। इसलिए नेचुरल एनर्जी सोर्स के साथ ही अन्य सोर्स भी डवलप करने होंगे। इससे इंडिया के डवलपमेंट में मदद मिलेगी। साथ ही इनोवेशन में ग्रीन कंसेप्ट पर फोकस करना होगा। एनर्जी सेविंग और पर्यावरण संरक्षण जैसे मैसेज पोस्टर के माध्यम से स्टूडेंट्स ने दिए। शनिवार को लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इंटर स्कूल कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। सीनियर और जूनियर कैटेगरी में हुए कॉम्पटीशन में 15 स्कूल के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर सुनील ओल्याई, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. शबाना रेहान, अकेडमिक हेड विनीता जायसवाल सहित अन्य स्कूलों के कोआर्डिनेटर और प्रतिभागी स्टूडेंट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्टूडेंट्स की ओर से इंस्ट्रूमेंटल प्ले किया गया।

कॉम्पटीशन के दौरान इंस्ट्रूमेंटल प्रस्तुति देती छात्रा।

school competition

लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल में इंटर स्कूल कॉम्पटीशन डांस में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। दूसरे चित्र में नेचर थीम पर ऑन स्पॉट पेंटिंग बनाते प्रतिभागी। फोटो: भास्कर

यह बने विजेता

सीनियरग्रुप

कम्प्यूटर प्रजेंटेशन- प्रथम:ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल, द्वितीय: रेडियंट हायर सेकंडरी स्कूल।

जूनियरग्रुप

कोलाज कॉम्पटीशन- प्रथम:सिंधिया फोर्ट, द्वितीय: एलएएचएस,

पोस्टरमेकिंग कॉम्पटीशन- प्रथम:लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल।

सिंधिया फोर्ट, डीपीएस रायरू, ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल, बीएसएफ टेकनपुर, भारतीयम विद्या निकेतन, सेंट्रल अकेडमी, खुशहाल विद्यापीठ सहित 15 स्कूलों ने भाग लिया।