पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं बाबा की पालकी चार को निकाली जाएगी

साईं बाबा की पालकी चार को निकाली जाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसाईं भक्त मंडल के तत्वावधान में साईं बाबा की 96वीं पुण्यतिथि पर बाबा की पालकी चार अक्टूबर को निकाली जाएगी। पुण्यतिथि महोत्सव दो से चार अक्टूबर तक विकास नगर स्थित साईं बाबा मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद द्वारा साई बाबा एवं पालकी समारोह को लेकर की गई टिप्पणी पर चर्चा करने के लिए साईं भक्तों की बैठक 21 सितंबर को शाम सात बजे विकास नगर स्थित साईं बाबा मंदिर पर बुलाई गई है। बैठक में चार अक्टूबर को निकाले जाने वाले बाबा के पालकी चल समारोह को भव्य रूप देने पर चर्चा की जाएगी।