पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीआरएमसी के हाॅस्टलों में गंदगी, दो छात्र आईसीयू में

जीआरएमसी के हाॅस्टलों में गंदगी, दो छात्र आईसीयू में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गजराराजामेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों में गंदगी और दूषित पानी के कारण छात्र बीमार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि दो छात्र आईसीयू में भर्ती हैं जबकि तबीयत ठीक होने के बाद एक छात्र अपने घर चला गया है। छात्राें का कहना है कि कॉलेज प्रशासन हॉस्टल की फीस तो वसूल रहा है लेकिन पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करा रहा। हॉस्टल में पानी गंदा होने के कारण कुछ छात्र पीने के लिए बाहर से पानी की बोतल मंगवाते हैं।

दूसरों को साफ पानी पीने और सफाई में रहने की सलाह देने वाले जूनियर डॉक्टर मेडिकल छात्र ही गंदा पानी पीने और गंदगी में रहने को मजबूर हैं। जीआरएमसी के हॉस्टलों में साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। हॉस्टलों में वाटर कूलर तो लगे हैं लेकिन इनके फिल्टर लंबे समय से खराब हैं। छात्रों के बार-बार कहने के बाद भी फिल्टर नहीं बदले गए। नतीजतन वाटर कूलर के अंदर पानी में गंदगी की मोटी-मोटी परतें जम गईं हैं। सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र को बुखार अौर उल्टी-दस्त होने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसी तरह एक पीजी छात्रा भी आईसीयू में भर्ती है। बीते सप्ताह भी एक छात्र बीमार हुआ था, जो अब अपने घर चला गया है। वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि वे बाजार से पानी की बोतल खरीद कर ला रहे हैं। उनका कहना है कि हॉस्टल का पानी इतना गंदा है कि इसके पीने से वे बीमार हो जाएंगे।

जीआरएमसी के सीनियर ब्वाॅयज हॉस्टल परिसर में भरा गंदा पानी और फैली गंदगी।

बाजार की रिपोर्ट में डेंगू, कॉलेज की नेगेटिव

सीनियरब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्र मनीष को तेज बुखार उल्टी-दस्त होने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मनीष ने निजी लैब में जांच कराई तो डेंगू होने की पुष्टि की गई लेकिन जब मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच की गई तो उसे डेंगू नहीं निकला।

समस्याओं को लेकर डीन से मिलेंगे

^पीजीछात्र अस्पताल की व्यवस्थाएं भी संभाल रहे हैं। उनका ध्यान रखना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। हॉस्टल में मच्छरों और गंदा पानी पीने के कारण छात्र बीमार हो रहे हैं। हॉस्टलों की समस्याओं को लेकर डीन से मिलेंगे।\\\'\\\' डॉ.गिरीश चतुर्वेदी, अध्यक्ष,जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन

^बीमारछात्र के इलाज की समुचित व्यवस्था कर दी है। वार्डन को दी जाने वाली राशि बढ़ा दी है। वार्डन से पूछा जाएगा कि हॉस्टलों की व्य