पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"गुरु के वचन का पालन करने से मिलेंगे प्रभु\'

\"गुरु के वचन का पालन करने से मिलेंगे प्रभु\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| गुरुके वचनों का हमेशा पालन करना चाहिए। गुरु के वचन का पालन करने से ही प्रभु की प्राप्ति हो सकती है। गुरु ही वह माध्यम हैं, जो धर्म का मार्ग बताते हैं। यह विचार रामस्नेही संप्रदाय के संत गोपालराम ने बुधवार को लक्ष्मीगंज स्थित रामद्वारा में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

संतश्री ने कथा सुनाते हुए कहा कि भक्त नरसी मेहता को भगवान शंकर की कृपा से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हुए। नरसी मेहता को श्रीकृष्ण के साथ रासलीला में भाग लेने का सौभाग्य मिला। भक्त से भगवान ने पूछा आप कैसे हैं तो भक्त ने हंसते हुए कहा, जिंदगी में कई गम हैं। उन गमों का दर्द है। दर्द भी आपका भेजा प्रसाद है। उस प्रसाद में मजा है, इसलिए मैं मजे में हूं। यही नरसी मेहता का शुद्धतम प्रभु प्रेम था।