- Hindi News
- जगत जननी हैं मां त्रिपुरा सुंदरी: भार्गव
जगत जननी हैं मां त्रिपुरा सुंदरी: भार्गव
ग्वालियर| मांत्रिपुरा सुंदरी जगत जननी हैं। वह संपूर्ण ब्रह्माण्ड की जीवनदायिनी परचित्तीय हैं। यह विचार डॉ. कल्पना भार्गव ने समन्वय सेवाश्रम में तीन दिवसीय अध्यात्म कथा के पहले दिन बुधवार को मां त्रिपुरा सुंदरी की कथा सुनाते हुए व्यक्त किए। निवृतमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समन्वय सेवा परिवार अध्यात्म कथा का आयोजन कर रहा है। कथा के शुभारंभ कार्यक्रम को स्वामी अखिलेश्वरानंद ने भी संबोधित किया।