पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट की मंशा, हर पक्षकार को जल्द मिले सुनवाई का मौका: रजिस्ट्रार जनरल

हाईकोर्ट की मंशा, हर पक्षकार को जल्द मिले सुनवाई का मौका: रजिस्ट्रार जनरल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| हाईकोर्ट की मंशा है कि हर पक्षकार को जल्द सुनवाई का मौका मिले। इसलिए कोर्ट में प्रांरभिक सुनवाई के लिए ज्यादा केस लगाए जा रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाने की स्थिति में संबंधित केस अगले सप्ताह फिर सुनवाई के लिए जाएगा। यह बात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल वेदप्रकाश शर्मा ने मीडिएशन हॉल में नई रोस्टर प्रणाली के संबंध में अधिवक्ताओं को बताई।

श्री शर्मा ने कहा कि नई रोस्टर प्रणाली से केस लगने के कार्य में पारदर्शिता गई है। अब कोर्ट में केस किसी के विशेष प्रयासों से नहीं वरन एक तय सिस्टम के आधार पर ही सुनवाई के लिए आते हैं। इससे हर पक्षकार को समान रूप से सुनवाई का मौका मिल रहा है।

फाइनल हियरिंग में नहीं हो पा रही सुनवाई: भदौिरया

फाइनलहियरिंग के लिए जो केस लगते हैं उसकी सुनवाई भी नहीं हो पा रही। प्रारंभिक अवस्था के केसों की संख्या ज्यादा होने से ऐसा हो रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया ने नए रोस्टर प्रणाली के विरोध में यह बात हाईकोर्ट रजिस्ट्रार से की।
वहीं अधिवक्ता आरपी गुप्ता ने कहा कि प्रकरणों में गुण दोषों के आधार पर निपटारा कम हो गया है। इस चर्चा में स्टेट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, सदस्य जितेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता संतोष अग्रवाल, सुनील सोनी, फैजल अली शाह, बृजेश गोयल आदि उपस्थित रहे।