पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा विभाग में छात्रों के बीच हुई मारपीट

परीक्षा विभाग में छात्रों के बीच हुई मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जीवाजीयूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग में बुधवार को मार्कशीट बनवाने आए दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मुरैना से बीएससी का छात्र सतेन्द्र मार्कशीट बनवाने के लिए आया था। चार्ट में करेक्शन लगवाने के बाद सतेंद्र चार्ट लेकर मार्कशीट बनवाने के लिए जा रहा था। इसी बीच बीएससी का दूसरा छात्र अविनाश भी चार्ट में करेक्शन करवाने के लिए पहुंच गया। इस बात को लेकर दोनों छात्रों के मारपीट हो गई। कर्मचारियों के दखल के बाद मामला शांत हो गया।