पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संबद्धता काउंसिलिंग के इंतजार में लेट हो जाएगा एमएड का सत्र

संबद्धता काउंसिलिंग के इंतजार में लेट हो जाएगा एमएड का सत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. एमएडके सत्र 2014-15 में देरी होना तय है, क्योंकि अब तक संबद्धता की कार्रवाई शुरू हो सकी है, ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया के बारे में कुछ तय हो सका है।

सत्र 2013-14 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा आयोजित कर काउंसिलिंग से एमएड में एडमिशन किए थे लेकिन नैक से ग्रेडिंग नहीं लेने के कारण एनसीटीई ने अंचल के 18 एमएड कॉलेजों की मान्यता पर रोक लगा दी थी। इसकेे बाद जेयू ने यह सत्र शून्य कर दिया था। अब सत्र 2014-15 में स्थायी समिति ने एमएड के एडमिशन के लिए प्रस्ताव पारित किया है लेकिन इसकी प्रक्रिया अब तक तय नहीं है।
यह भी कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार 30 जून तक एमएड में एडमिशन हो जाने चाहिए लेकिन जेयू प्रशासन ने अब एमएड कॉलेजों का निरीक्षण कराकर संबद्धता देने के लिए कहा है। संबद्धता क्लियर होने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया में अभी दो माह और लग सकते हैं। इससेे सत्र पांच महीने लेट हाे जाएगा।

ईसी के समक्ष रखेंगे प्रस्ताव

एमएडसत्र 2014-15 में एडमिशन के लिए स्थायी समिति में प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब ईसी के समक्ष रखा जाएगा।' प्रो.आनंद मिश्रा, रजिस्ट्रार,जेयू

परीक्षा पर भी अब तक नहीं हो सका निर्णय

एमएड सत्र 2012-13 की परीक्षा कब तक होगी, इस पर भी अब तक निर्णय नहीं हो सका है? परीक्षा के लिए छात्र जेयू के चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीडी अग्रवाल का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर एमएड छात्रों की परीक्षा कराई जा रही है। जाे छात्र कोर्ट के आदेश की कॉपी जेयू कार्यालय में जमा करा देंगे, उनकी परीक्षा शीघ्र कराई जाएगी।