पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्ढे में गिरा लोडिंग ऑटो, चालकों ने जाम लगाया

गड्ढे में गिरा लोडिंग ऑटो, चालकों ने जाम लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. ट्रांसपोर्टनगर की जर्जर सड़क पर लोडिंग ऑटो पलटने से गुस्साए चालकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई। जीडीए के अफसरों ने तीन दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवसायी राजीव मोदी ने बताया कि पार्किंग नंबर एक की सड़क गड्‌ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात का पानी जमा होने से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। बुधवार की दोपहर एक लोडिंग ऑटो गड्ढे में पलट गया।
इससे चालक के हाथ में गंभीर चोट आई। इस घटना से नाराज ट्रांसपोर्ट नगर के लोडिंग ऑटो चालकों ने मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
जीडीए के इंजीनियर ओपी श्रीवास्तव ने चालकों को तीन दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह आहूजा, संतोष शर्मा, परमाल सिंह गुर्जर, शोमित करहिया आदि मौजूद थे।