भवन जर्जर, टीनशेड के नीचे लग रहीं क्लास
ग्वालियर| पड़ावस्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पॉलिटेक्निक का भवन जर्जर हो चुका है। भवन में प्लास्टर टपक रहा है। छत भी जगह-जगह से चटक गई है। इसके चलते संस्थान प्रशासन छात्रों की क्लास टीनशेड के नीचे लगवा रहा है। उमस भरी गर्मी में टीनशेड के नीचे क्लास लगने से छात्र गर्मी से परेशान हैं।
पॉलिटेक्निक के इस भवन का निर्माण हुए लगभग 100 साल बीत चुके हैं। पड़ाव स्थित संस्थान में टेक्सटाइल ब्रांच के छात्रों की क्लास लगाई जा रही है। यहां सेकंड थर्ड ईयर के छात्रों की क्लास लगती है जबकि अन्य ब्रांचों की कक्षाएं झांसी रोड स्थित संस्थान में लगाई जा रही हैं। प्रिंसिपल शशि विकसित का कहना है कि संस्थान में नई ब्रांच शुरू हो चुकी हैं। अब नए भवन की जरूरत है।