पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने डीडी मॉल में किया हंगामा, गिरफ्तार

युवक ने डीडी मॉल में किया हंगामा, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| डीडीमॉल की पार्किंग में खड़ी लॉक्ड कार से मोबाइल गायब होने का आरोप लगाकर एक युवक ने हंगामा कर दिया। डीडी मॉल में बुधवार की शाम श्योपुर निवासी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी खरीदारी के लिए गए थे। इन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद यह कार के पास पहुंचे तो कहने लगे कि उन्होंने कार से मोबाइल फोन गायब हो गया है। इसके बाद इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और यहां की केबिन के कांच फोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लक्ष्मीकांत को शांतिभंग करने के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया।